फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव बलवा गेट के निकट रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन और रिश्तेदारों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम न कराने को कहा, लेकिन बाद में समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम को तैयार हो गए।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब छह बजे बाइक पर सवार होकर करीब 53 वर्षीय व्यक्ति कांधला से शामली की तरफ आ रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र में गांव बलवा गेट के निकट पहुंचा तो पीछे से आई रोडवेज बस की बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर लगने पर बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया और बस के पहिये से कुचले जाने पर उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कराने की कोशिश की। कोतवाली के एसआई कंवरपाल ने बताया कि शव की पहचान सेठपाल निवासी गांव रनियाला दयालपुर थाना नकुड़ जिला सहारनपुर के रूप में हुई। सूचना पर परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। एसआई ने बताया कि परिजनों ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी गांव बलवा में है। बुधवार को वे किसी काम से कांधला क्षेत्र में पंजोखरा गए थे। पंजोखरा से शामली आते समय बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने और शव उन्हें सौंपे जाने की मांग की, लेकिन पुलिस के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। एसआई कंवरपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें