फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव प्राइड एकेडमी डांगरौल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल देखते अभिवा? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

शामली, कांधला। प्राइड एकेडमी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और जीव संरक्षण सहित अनेक मॉडल का प्रदर्शन किया।
बुधवार को गांव डांगरोल के निकट प्राइड एकेडमी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और मन की बात कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन दीपा पंवार, अनुज बंसल और अंकित गोयल ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में खुशी शर्मा व मनु जावला ने बैंकिंग सिस्टम और एटीएम का मॉडल प्रस्तुत किया। विशु मलिक और वंश मलिक ने वॉलकेनिक इरुपेशन, श्रेयांशी और शगुन मलिक ने सोलर ड्रिप इरिगेशन आदि मॉडल का प्रदर्शन कर उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जीव संरक्षण आदि के मॉडल भी प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतिथियों और अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मन की बात कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नमो एप के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी और मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संचालन नीलम तोमर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें