फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकाली

Tue, 22 Dec 2015 12:43 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर जिले के राज्य कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर प्रदेश सरकार से मांगो को पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इसरार खान केे नेतृत्व में सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने करनाल रोड स्थित वाणिज्यकर विभाग के कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट कार्यालय तक बाइक  रैली निकाली। प्रदेश सरकार से राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर समान भत्ते, नई पेंशन व्यवस्था समाप्त करते हुए पुरानी पेशन व्यवस्था बहाल करने, 30 जून को सेवा निवृत्त कर्मचारियों को वेतन वृद्धि व नकदीकरण तथा फील्ड कर्मचारियों का भत्ता देने की मांग की है।

 बाइक रैली में परिषद के मंत्री राजीव शर्मा, उपाध्यक्ष लोकेश चौधरी, चरण सिंह पुंडीर, पूरण चंद, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार, उमाशंकर भट्ट, राजकुमार,  अशोक कुमार, समीउल्ला खान, गजराज,  ओमपाल विजय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें