फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 गैरहाजिर अफसर-कर्मियों का वेतन काटा

Tue, 22 Dec 2015 12:39 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रभारी डीएम एवं सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने शामली सीएचसी, नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया। इस दौरान शामली सीएचसी के टीबी कक्ष के पीछे गंदगी पाई गई। सीडीओ ने सीएमओ को सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गैरहाजिर डाक्टरों एवं कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह दस बजे सीडीओ ने शामली सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दंत चिकित्सक डाक्टर अनुज मलिक, वरिष्ठ सहायक गोपाल वत्स, लैब असिस्टेंट रोहित कुमार, टीबी सुपरवाइजर रामवीर सिंह, लैब सहायक विनीत कुमार, टीबी सुपरवाइजर गौरव कुमार गैरहाजिर रहे।  निरीक्षण के दौरान सीएचसी में टीबी कक्ष के पीछे काफी गंदगी पाई गई। बाद में उन्होंने नगर पालिका शामली का निरीक्षण किया।

 इस दौरान कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, एकाउंटेंट महेंद्र सिंह, अवर अभियंता  मूलचंद, वरिष्ठ लिपिक सुखपाल सिंह, लिपिक प्रमोद कुमार शर्मा गैरहाजिर रहे। सीडीओ ने बताया कि इस दौरान कुछ कर्मचारी बरामदे में व धूप में खडे़ पाए गए। इन्हें कार्यालय में आने के बाद सीधे अपनी सीट पर जाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीएमओ-अधिशासी अधिकारी को 11 गैरहाजिर अधिकारियों-कर्मचारियों के एक दिन का वेतन  काटने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में वरिष्ठ कोषाधिकारी को अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को वेतन आहरित न करने की रिपोर्ट दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें