फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 17 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
कैराना। साले व पत्नी के साथ बाइक पर पानीपत जा रहे एक युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व साला गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार सांय 6 बजे ग्राम डूभर किशनपुर निवासी सुलेख (40) हाल निवासी पानीपत अपनी पत्नी कुसुम व साले नरेश निवासी श्यामगढ़ी थाना कांधला के साथ बाइक द्वारा पानीपत जा रहा था।

पानीपत रोड पर ग्राम मवी के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक चला रहे सुलेख की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में सुलेख का साला नरेश व पत्नी कुसुम घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर मृतक सुलेख के शव व घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते नरेश को रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें