फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े शुगर मिल के एजीएम और महिला से की लूट

Sun, 01 Mar 2026 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव लिसाढ़ के जंगल में रविवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल थानाभवन के सहायक प्रबंधक गन्ना अरविंद कुमार से पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके अलावा बदमाशों ने खेत पर पिता का खाना लेकर स्कूटी से जा रही महिला ज्योति को गन प्वाइंट पर लेकर पहने हुए जेवर लूट लिए। बदमाशों ने दस मिनट के अंदर लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक गन्ना अरविंद कुमार ने बताया कि वे गांव लिसाढ़ से गन्ना क्रय केंद्र पंचम व तृतीय को चेक करने के बाद गन्ना क्रय केंद्र लिसाढ़ प्रथम को चेक करने जा रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रास्ते में पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसका मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और कुछ दूरी पर फेंककर भाग गए।
इससे पहले गांव लिसाढ़ निवासी ज्योति स्कूटी से अपने पिता का खाना लेकर जा रही थी। ज्योति ने बताया कि जब वह लिसाढ़ आईटीआई वाले खेते के रास्ते पर पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और गन प्वाइंट पर लेकर उसके कानों के सोने कुंडल, नाक की बाली व एक अंगूठी लूट ली। ज्योति ने बताया कि उसकी ससुराल हरियाणा के चरखी दादरी में है और वह होली पर अपने मायके में आई हुई है।
विज्ञापन

लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। एसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें