फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े मौसम से और लेट होगी गेहूं खरीद 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इस बार गेहूं की फसल पर बिगड़े मौसम का खतरा मंडरा जाने से खरीद केंद्र सूने पड़े हैं। बिगड़े मौसम से पिछले सालों की अपेक्षा सहारनपुर मंडल में गेहूं की फसल की कटाई, थ्रेसिंग कार्य 15 दिन पिछड़ गया है। जिस कारण गेहूं खरीद केंद्रों पर गेहूं नहीं खरीदा गया है। अधिकारी और कर्मचारी खरीद केंद्रों पर गेहूं लाने वाले किसानों का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

हर साल अप्रैल के प्रथम सप्ताह में खरीद केंद्रों पर गेहूं आना शुरू हो जाता था। इस बार चीनी मिलों के लेट शुरू होने से गेेेेहूं की बुआई प्रभावित हुई। बुआई लेट होने से कटाई और थ्रेसिंग काम भी प्रभावित हुआ। जिस कारण अभी तक गेहूं खरीद सूने पड़े हुए हैं। पिछले 15 दिनों में खरीद केंद्रों पर एक भी दाना गेहूं का नहीं खरीदा गया है। अधिकारी गेहूं खरीद के लिए किसानों का इंतजार कर रहे हैं। शामली मंडी में खाद विभाग की विपणन निरीक्षक सुनीता सिंह ने बताया कि इस साल किसानों की गेहूं की फसल लेट होने से खरीद नहीं हो पाई है। खरीद केंद्रों पर गेहूं आने में अभी एक सप्ताह लगेगा। इस बार किसान पंजीकरण कराने और जानकारी करने भी नहीं आ रहे हैं। सभी खरीद केंद्रों पर बोरे की व्यवस्था है। केंद्र प्रभारियों का बैंकों में खाता खोल दिया गया है। जिले के झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, थानाभवन, और बाबरी में गेहूं खरीद केंद्र सूने पड़े हुए हैं।
उधर, झिंझाना में विपणन सहायक वेदपाल सिंह का कहना है कि गेहूं खरीद के लिए पांच पांच लाख रुपये की धनराशि शासन से आ चुकी है। बैंकों के खाते खोले जा चुके हैं। पिछले एक सप्ताह से गेहूूं की कटाई चल रही है। कटाई और थ्रेसिंग होने के बाद किसान खरीद केंद्रों पर लेकर आएगा। बाबरी में पीसीएफ के केंद्र प्रभारी मिथुन ने बताया कि उनके खरीद केंद्र का पांच हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। एडीएम वित्त आनंद शुक्ला ने बताया कि  जिले किसानों का गेहूं खरीद के लिए  27 खरीद केंद्र खोल दिए गए हैं। सभी खरीद केंद्रों का लक्ष्य निर्धारित करके धनराशि उपलब्ध करादी गई है। सहारनपुर मंडल के मुख्य खाद नियंत्रक सूर्य प्रसाद का कहना है कि मंडल में एक लाख 18 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। 4180 बोरो की गांठें उपलब्ध करा दी गई है। मंडल मुख्यालय के खरीद केंद्रों  पर गेहूं की आवक शुरू होने में अभी तीन दिन ओर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें