आकाश चौहान (27) पुत्र अनिल चौहान निवासी रुड़की उत्तराखंड व केशव त्यागी (26) निवासी गांव आकापुर तिहाना थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर जलालाबाद की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में कार्यरत थे। उनके साथ एक युवक उदय चौधरी भी था। तीनों दोस्त शनिवार रात गंदेवड़ा संगम पर घूमने गए थे। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। आमने-सामने की टक्कर में आकाश और केशव की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी।