फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र सभापति और दिनेश उपसभापति बने

Wed, 07 Mar 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शामली क्रय विक्रय समिति के सभापति पद पर भूपेंद्र सिंह और उपसभापति पद पर दिनेश गोयल को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। दोनों पदों पर भाजपा समर्थित पदाधिकारियों का चयन होने पर भाजपाइयों में खुशी का माहौल रहा। समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


बुधवार को भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी स्थल में शामली क्रय विक्रय समिति के सभापति पद के लिए भूपेंद्र सिंह और उपसभापति पद पर दिनेश गोयल ने सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अवर अभियंता गौरव कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
समिति के अन्य संचालकों द्वारा सभापति-उपसभापति पद पर नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं, इसके चलते एआरओ ने सभापति पर भूपेंद्र सिंह और उपसभापति पद पर दिनेश गोयल  को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
विज्ञापन


निर्विरोध चुने जाने पर सभापति भूूपेंद्र सिंह और उपसभापति दिनेश गोयल का संचालकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला महामंत्री राजन बत्रा, ठाकुर सोमबीर सिंह, ब्रजमोहन शर्मा, अजेंद्र मलिक आदमपुर, ऊन ब्लाक से दिनेश कुमार, कांधला ब्लाक से केशोराम सल्फा, कैराना ब्लाक से आनंद जगनपुर, थानाभवन ब्लाक से नरेश सिंह गोगवान, हासरुप सोहजनी उमरपुर, शामली ब्लाक से सतेंद्र कुमार और वीर सैन लांक व अन्य समितियों में सुखपाल सिंह चूनसा, भूपेंद्र सिंह गोहरनी और प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें