झिंझाना। गांव टोड़ा में 27 अप्रैल को सरफराज पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में बुधवार देर शाम हाईकमान के निर्देश पर भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (आसपा) के पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने हमले में घायल सरफराज से जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
इस मौके पर डा. राजकुमार (मंडल सह-संयोजक, भीम आर्मी), सतेंदर झाल (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, आसपा), मनोज गौतम (पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष, आसपा), अंकुश (भीम आर्मी) व सलीम गुर्जर (पूर्व ज़िलाध्यक्ष, आसपा शामली) मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया।