फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 80 मीटर बाधा दौड़ में भानु-पल्लवी अव्वल

Fri, 23 Oct 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
सिंभालका अकादमी में एथलेटिक्स चैंपियन​शिप के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
शामली। होली चाइल्ड स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित दो दिवसीय बालक-बालिका नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 और अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। अंडर 16 वर्ग की 80 मीटर हर्डल (बाधा) दौड़ में भानु बालियान और पल्लवी चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम में अंडर-16 बालक वर्ग की 80 मीटर हर्डल दौड़ में भानु बालियान ने प्रथम, कुश ज्वाला ने द्वितीय और देव मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पल्लवी चौधरी प्रथम, भावी द्वितीय और हिमाद्रि चिकारा तृतीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक बालक वर्ग में वंश राणा ने प्रथम, अभि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अक्षरा प्रथम, आराध्या द्वितीय और लवी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग के ए ग्रुप में प्रिया शर्मा ने प्रथम, तेजस्वी ने द्वितीय और सानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान होली चाइल्ड इंटर कॉलेज लपराना के प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर और आजाद चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेम सिंह, अनिल कुमार, दिलीप कुमार, प्रतीक त्यागी, सौरभ, शशि, मनीष निगम, सनी चौधरी, विजय तोमर और शुभम तरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें