झिंझाना रोड पर नहर पुल के पास मां शाकुंभरी देवी सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे में प्रशाद वितरित
- फोटो : SHAMLI
मां शाकंभरी देवी का भंडारा आयोजित
शामली। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल, हलुआ पुरी का प्रसाद वितरित किया।
मंगलवार को करनाल रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पुल के पास मां शाकंभरी देवी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित घनश्याम शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई, बाद में श्रद्धालुओं ने भंडारे में कढ़ी-चावल, हलुआ पूरी का प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बंसल ने बताया कि अपना घर आश्रम में प्रभु जी और बुजुर्गों का आश्रम शामली पर भी भोजन प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि शामली से श्रद्धालु की बस मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए बुधवार दोपहर 12 बजे हनुमान धाम के गेट से रवाना होगी। सचिव राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भौरी लाल संगल, संजय धीमान, नरेंद्र धीमान, जादू राम धीमान, नरेश, शिव कुमार मित्तल, सुनील कुमार संगल मौजूद रहे। संवाद