फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू टिकैत किसान के मुद्दों से भटक गई : कालिंदर

विज्ञापन
कांधला के गांव सिकंदरपुर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक  की सभा में बोलते वक्ता व मौज
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने गांव सिकंदरपुर में पंचायत का आयोजन किया, जिसमें जिला अध्यक्ष कालिंदर मलिक ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत किसान के मुद्दों से भटक गई है, इसलिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत का साथ छोड़ कर भाकियू अराजनीतिक की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर स्थित पार्क में आयोजित भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की पंचायत में जनपद के भारतीय किसान यूनियन टिकैत से नाता तोड़ते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाकियू अराजनीतिक का दामन संभाल लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसानों के हक की लड़ाई से मुंह मोड़ लिया है तथा किसानों के मुद्दों से भटक गई है। इसी खराब नीति के कारण जनपद के कई सौ लोगों ने इस्तीफा देकर भाकियू अराजनीतिक का दामन संभाला लिया है। अध्यक्षता नरेश कुमार ने की।
इस मौके पर जावेद तोमर, चौधरी जितेंद्र पूर्व चेयरमैन, दुष्यंत मलिक, अजय खाटियान, गौतम पंवार, ठाकुर कुशल वीर, आकाश चौधरी, रविंदर राना गुलवीर प्रधान, रविंद्र राणा बिल्लू राणा, अमित तोमर, सरदार पाल सिंह, सरदार साहब सिंह, सरदार हरविंद्र सिंह, मोहित चौधरी, शाहबाज प्रधान, मौजूद रहे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत एक व्यापारी संगठन बनकर रह गया है। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें