फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

कांधला। तीन कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसान लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को तीनों कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के सात माह पूरे होने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम थाना प्रभारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं। एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाया जाए तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो। किसानों का गन्ना भुगतान अविलंब किया जाए, बिजली के बिलों की दर को कम किया जाए, कृषि कार्यों के लिए किसानों को डीजल में छूट दी जाए। भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष पप्पू पंवार ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं ले लेती, तब तक किसान आंदोलन जारी रखेंगे। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष ब्रह्मपाल नाला, रण सिंह पंवार, मनोज, धर्मेंद्र सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें