जिला मुख्यालय से दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले भैंसवाल बाईपास निर्माण करने की शासन द्वारा निर्धारित समय अवधि खत्म हो गई, मगर अभी तक बाईपास कार्य पूरा नहीं हो पाया। लोक निर्माण विभाग के अफसरों के मुताबिक बाईपास का निर्माण पूरा होने में अभी चार माह ओर लगेंगे।
शासन ने बाईपास के निर्माण के लिए 31 जनवरी तक पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को लक्ष्य निर्धारित किया गया था। बाईपास निर्माण के लिए शासन द्वारा निर्धारित की गई 31 जनवरी की तिथि भी गुजर गई है। सिलावर गांव में अंडरपास का निर्माण नहीं हो पाया है। साथ ही सिलावर से लेकर बनत तक किसानों के बैनामे का कार्य पूरे नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह का कहना है कि सिलावर से लेकर बनत तक चार पांच बैनामे पूरे नहीं हो पाए है। जिस कारण बाईपास कार्य में तेजी नहीं आ पाई है। सिलावर में अंडरपास निर्माण के लिए रेलवे की ओर से इस्टीमेट आने के बाद धनराशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चालू हो जाएगी। सिलावर से लेकर दिल्ली-यमुनोत्री तक बाईपास पर मिट्टी कार्य चल रहा है। 31 मई तक भैंसवाल बाईपास निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा। बाईपास निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के मुुताबिक यदि भैंसवाल मिनी बाईपास की भूमि का चिह्नित कार्य करके जल्द उन्हें दे दिया जाए, तो वह 31 मार्च तक अधूरे बाईपास का कार्य पूरा करके तैयार कर दिया जाएगा।