फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भैंसवाल खेल स्टेडियम का आगरा की कंपनी करेगी निर्माण

Sat, 31 Jan 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद भैंसवाल खेल स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में शिलान्यास व भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यूपीसीएल की ओर से भैंसवाल खेल स्टेडियम के निर्माण का ठेका आगरा की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है।
विज्ञापन


खेलो इंडिया योजना के तहत करीब 45 करोड़ की लागत से भैंसवाल खेल स्टेडियम स्वीकृत किया गया है। स्टेडियम के लिए 4.51 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। यह परियोजना क्षेत्र में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक आधुनिक खेल हब के रूप में विकसित की जा रही है।
भैंसवाल खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था। वर्ष 2021-22 में 24 करोड़ 95 लाख रुपये की तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति मिली थी तथा शासन से दो करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त की गई थी, लेकिन भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

गत 29 जुलाई 2024 को लखनऊ में आयोजित यूपी कैबिनेट की बैठक में भैंसवाल खेल स्टेडियम की भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित करने की मंजूरी मिली। इसके बाद तत्कालीन डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने खेल विभाग को भूमि का कब्जा दिलाया।
नए सिरे से परियोजना के लिए एक वर्ष की अवधि में 24 करोड़ 95 लाख रुपये की स्वीकृति के सापेक्ष 20 करोड़ 23 लाख रुपये की मंजूरी दी गई, जिसमें से शासन द्वारा पांच करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
यूपीसीएल के अवर अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि भैंसवाल खेल स्टेडियम के निर्माण का ठेका आगरा की कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। निर्माण अनुबंध की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और फरवरी माह में शिलान्यास के साथ कार्य शुरू होने की संभावना है।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की तर्ज पर होगा डिजाइन
भैंसवाल खेल स्टेडियम का डिजाइन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की तर्ज पर तैयार किया गया है। इस स्टेडियम में युवाओं को फुटबाल, क्रिकेट, दौड़, बैडमिंटन, हॉकी सहित अन्य आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें