फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चारे के लिए भैंसानी इस्लामपुर को छह सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव ईस्लामपुर भैसानी में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पशु चारे के लिए भैंसानी इस्लामपुर को छह सेक्टर में बांटा
विज्ञापन

थानाभवन/झिंझाना। कोरोना संक्रमण प्रभावित थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर और झिंझाना के चार मोहल्लों में सन्नाटा रहा। लोगों ने घरों में रहे और गलियां सुनसान रही। पशु चारे के लिए गांव को छह सेक्टर में बांटकर व्यवस्था बनाई गई है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर के सील होने पर ग्रामीणों के सामने पशु चारे की समस्या बन गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने की मांग की थी। सीओ थानाभवन अमित सक्सेना ने बताया कि पशु चारे की समस्या का समाधान के लिए गांव को छह सेक्टर में बांटा गया है। एक दिन में तीन सेक्टर के लोगों को सुबह छह से आठ, 11 बजे से दोपहर एक बजे और शाम के चार से छह बजे तक खेतों से चारा लाने की छूट दी गई है। इसके अगले दिन बाकी के तीन सेक्टर के लोग चारा लाएंगे। इस व्यवस्था के तहत लोगों को एक दिन में खेत से दो दिन का चारा लाना होगा। चारा लाने में दो घंटे से अधिक समय लगाएगा, उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था शनिवार से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा झिंझाना में प्रशासन ने चिह्नित किए गए हॉटस्पॉट मोहल्ला तलाही, साजिद नगर, मदरसा नूरिया और शाहघासी दरवाजा और गाड़ी वाला चौराहा को सील किया गया है। शुक्रवार को इन मोहल्लों पर पुलिस की तैनाती रही। इन इलाकों में लोग घरों में रहे और सड़क और गलियां सुनसान रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें