फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला   

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में शारदा चिटफंड घोटाले की सीबीआई जांच प्रकरण को लेकर चल रहे घटनाक्रम में भाजपाइयों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। पुलिस ने उन्हें रोकने का असफल प्रयास किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ता ममता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला लेकर सुभाष चौक पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आग के हवाले कर दिया। यहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। भाजपा नेता सुखचैन वालिया ने बताया कि पूरे प्रदेश में पुतला दहन करके कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया है। इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीबीआई की जांच प्रभावित करना चाहती है। यदि वे बेकसूर हैं और इस घोटाले में उनका कोई रोल नहीं है तो विरोध क्यों हो रहा है। सीबीआई को जांच करने दें।  

खुफिया तंत्र भी सक्रिय हुआ  
शामली। भाजपाइयों के पुतला दहन के बाद खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। एलआईयू ने भी इसकी जानकारी ली। दरअसल इस वक्त जिले में धारा 144 भी लागू है। उधर, भाजपा नेता सुखचैन वालिया ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया शांतिपूर्ण ढंग से किया। किसी को परेशानी भी नहीं होने दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें