फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर संवाद ही अच्छे रिश्तों की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर संवाद ही अच्छे रिश्तों की नींव
विज्ञापन

शामली। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत ई-स्मार्ट गर्ल मेरी बेटी मेरी शान के बैनरतले चल रही कार्यशाला के दूसरे दिन बेटियों को बेहतर संवाद की जानकारी दी गई। परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों से संवाद के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय सेवायोजना और भारतीय जैन संघटना की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही ऑनलाइन कार्यशाला में कार्यक्रम संयोजिका और प्रशिक्षक डॉ रितु जैन ने बेटियों को जीवन में उनके संवाद का महत्व बताया। संवाद से बनने वाले रिश्तों के बारे में बताया। उन्होंने कहा की हमारे जीवन में सबसे अधिक महत्व हमारी बोलचाल का है। आप यदि किसी दूसरे व्यक्ति से मधुर वाणी बोलेंगे तो उसके जवाब में वह भी आपसे मीठा ही बोलेगा। अगर वही बात आप कटु वचन के रूप में कहेंगे तो उसका जवाब भी आपको कठोर वाणी में ही मिलेगा। इसलिए जीवन में आपका संवाद ही आपके रिश्तों की नींव है। आप जिस प्रकार की नींव रखेंगे रिश्ते उसी प्रकार के होंगे। इसलिए आपको बोलते समय शब्दों का चयन करना चाहिए । कार्यशाला के दूसरे सत्र में मोहित जैन और डॉ अजय बाबू शर्मा ने प्रतिभागियों को उत्तम स्वास्थ्य के बारे में बताया की आपके जीवन का आधार स्वस्थ शरीर ही है। आप को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा स्वस्थ रहने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सह जिला नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ भूपेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें