फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों को मिले

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागर में विकास कार्यो की बैठक लेते डीएम व सीडीओ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने जिले के विकास कार्यों की बैठक लेकर कलक्ट्रेट के आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य शुरू करने में तेजी से शुरु कराने हेतु कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए। उन्होंने नंगली जमालपुर में गोशाला के निर्माण कार्य में कमियां पाए जाने पर कार्यदाई संस्था के विरुद्ध नाराजगी जताई की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का सीधे पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जाए। लापरवाही करने पर अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपनी विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी न दे पाने जिला उद्यान निरीक्षक पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि अगली बैठक में पूर्ण तैयारी से आने के निर्देश दिए। कृष्णा नदी में गंदे नाले का पानी आने पर नमूने न लेने पर प्रदूषण विभाग के अफसरों पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कृष्णा नदी में गिरने वाले शहर के सभी नालों का सत्यापन करके एक सप्ताह में रिपोर्ट भेजे। पर्यावरण-जल निगम आपस में समन्वय करके कार्य योजना तैयार कराए। बैठक मेें जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म दिन में पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाता है। जिस कारण जनपद में प्रगति धीमी है। गोशाला में सहयोग न करने वाले ऐसे प्रधानों को चिह्नित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी पशुओं को छोड़ेगा उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में डीएम ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डॉक्टरों एवं नियमित टीकाकरण व एंबुलेंस सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिला अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना में भुगतान संस्थागत प्रसव एवं नियमित टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ संजय भटनागर, डीएफओ संजय कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट सभागर में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें