फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों में लाभार्थियों को मिलेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधि) योजना की बैठक लंबित आवेदनों का निस्तारण करते हुए 10 दिनों में ऋण वितरित करने के निर्देश दिए। बैंकों की खराब प्रगति पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधि) योजना की बैठक में प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में लंबित आवेदनों का निस्तारण किया। कई बैंकों की खराब प्रगति पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं होती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीएम ने कहा कि लॉकडाउन में ठेले, खोमचे व फेरी वाले व्यवसायी आर्थिक दशा सुधारने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार का लोन रियायती दरों पर सरकार उपलब्ध करा रही है। बैठक में डूडा के परियोजना अधिकारी प्रदीप कांत ने बताया जिले को शासन द्वारा 31 मार्च 2022 तक 6283 पथ विक्रेताओं को लाभान्वित किया जाएगा। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना में जिले की विभिन्न नगर पालिका/ नगर पंचायत क्षेत्रों प्रस्तावित लक्ष्य 6283 के सापेक्ष मात्र 4453 आनलाइन आवेदन को बैंकों द्वारा स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

3928 आवेदकों को ही ऋण वितरित किया गया है जबकि बैंकों को नगर निकायों द्वारा 6364 आवेदन प्रेषित किए गए हैं। बैठक में शेष आवेदनों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, लीड बैंक मैनेजर एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें