जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि बाजार में केमिकल युक्त रंग भी आते हैं। इस तरह के रंगों से होली नहीं खेलनी चाहिए। होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल, तैलीय क्रीम आदि लगाना चाहिए।
डॉ. अशोक कुमार ने बताया रंगों से बालों की सुरक्षा के लिए सिर पर टोपी आदि लगाकर रखनी चाहिए। नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुुमार ने बताया कि होली खेलते समय अगर रंग आंखों में चला जाए तो तत्काल आंखों को पानी को धोना चाहिए। आंखों को हाथ से मलना नहीं चाहिए। इसके बाद अगर जलन या अन्य कोई समस्या हो तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए।
होली पर ये बरतें सावधानियां
- होली खेलने से पहले त्वचा पर कोई तेलीय क्रीम, तेल या घी लगाएं। इससे त्वचा पर रंगों का असर नहीं पड़ेगा और आसानी से छूटने में मद्द भी मिलेगी।
- रंगों से बालों को बचाने के लिए सिर पर टोपी पहनें।
- होली खेलते समय आंखों पर चश्मा लगाएं। आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत आंखों को साफ पानी से धोएं। जलन हो तो चिकित्सक को दिखाएं।
- आंखों पर गुब्बारा लग जाए तो पहले सूती कपड़े से आंखों को ढकें या फोहा लगाएं और चिकित्सक की सलाह लेंं।
- होली खेलते समय नशीली वस्तुओं का सेवन न करें। अधिक नशे का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
- बाजार की बनी मिठाइयों का सेवन करने से बचें। इनमें मिलावट हो सकती है। घर पर बने व्यंजनों का आनंद लें।
- होली खेलने में हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।