फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों, योजनाओं का उठाएं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गरीब वर्ग की महिलाओं और मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को एक्शन एंड एसोसिएशन ने ब्लॉक की नाहिद कॉलोनी में कार्यशाला का आयोजन किया। जिला समन्वयक रिजवान सैफी ने कहा कि आज के समय में सरकार द्वारा गरीब कमजोर और पिछड़े समुदाय के लोगों के लिए बहुत योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, लेकिन योजनाओं की जानकारी ना होने के कारण और जागरूक ना होने के कारण अधिकतर लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। जब तक कोई शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष नहीं करेगा, तब तक किसी को भी उनके अधिकार नहीं मिल पाएंगे।
विज्ञापन

संस्था की कार्यकर्ता आयशा ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि महिलाएं समूह से जुड़कर आर्थिक तौर पर मजबूत बन सकती है और उससे कोई भी रोजगार जोड़ पाएंगी। महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर सम्मान के साथ जीवन जी सकती हैं। कार्यक्रम में सफा कॉलोनी, पंजीठ की अलखैर कॉलोनी आदि स्थानों की करीब 80 महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें