गढ़ीपुख्ता। बारिश के बाद गढ़ी अब्दुला खां के तालाब के ओवरफ्लो होने के बाद के जल निकासी के लिए नाला खुदवाई के लिए लगाई गई जेसीबी का थानाभवन बीडीओ डॉक्टर पंकज कुमार ने कार्य रुकवा दिया। जाफरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि पानी की निकासी के लिए गढ़ीअब्दुला खां प्रधान द्वारा खुदवाया गया नाले का पानी उनके गांव में आने से समस्या पैदा हो जाएगी। दोनों गांव की समस्या को लेकर ऊन एसडीएम मौके का दौरा करेंगी।
पिछले दो दिन की बारिश से गढ़ीअब्दुला खां के तालाब ओवरफ्लो होने से ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया था। मोहल्ले के लोगों ने जलभराव की समस्या को लेकर प्रकाश, आलम, एजाज, ऐश मौहम्मद, अतर सिंह, चतर सिंह, शमाम सिंह, पद्म सिंह आदि लोगों ने उपजिलाधिकारी ऊन मणि अरोरा से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर हल्का लेखपाल लोकेश सैनी और राजस्व निरीक्षक राहुल कुमार ने मौके पर जाकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरहान खान से बात की। इस दौरान तालाब का पानी निकलवाने के लिए जेसीबी से कार्य चल रहा था। मौके पर पहुंचकर थानाभवन बीडी ओ पंकज कुमार ने जल निकासी के लिए शुरू किया गया कार्य रुकवा दिया।
थानाभवन बीडीओ पंकज कुमार का कहना है कि यह मामला दो गांव के विवाद का है। गढ़ी अब्दुल्ला खां तालाब की भूमि पर ग्रामीणों ने मकान बनवाए है। जिससे तालाब का पानी उनके घरों में घुस गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा पानी निकासी के लिए एक नाले की खुदाई कराई जा रही थी। नाले की खुदाई जाफरपुर गांव तक चली गई है। वहां के ग्राम प्रधान एवं लोगों ने शिकायत करके यह अवगत कराया कि गढ़ीअब्दुला खां के नाले से तालाब का पानी उनके गांव में घुसने से परेशानी होगी। मामले की पूूूरी जानकारी एसडीएम ऊन मनी अरोरा को दे दी। दो गांवों का विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम ऊन गांव में जाकर मौके का निरीक्षण करेगी। उसके बाद विवाद सुलझाया जाएगा।