फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दुकानों से लिए नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में उर्वरकों की गुणवत्ता आपूर्ति की जांच करने के लिए तहसील स्तरीय टीम ने जिले भर में उर्वरकों की दुकानों में छापा मारा गया। इस दौरान कुल 16 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

शामली तहसील में एसडीएम सदर संदीप सिंह उपनिदेशक कृषि डॉ. शिवकुमार केसरी, तहसील कैराना में एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरीशंकर सिंह, ऊन तहसील में एसडीएम ऊन मनी अरोरा, जिला कृषि रक्षाअधिकारी विकास कुमार के संयुक्त नेतृत्व में उवर्रकों की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया। शामली तहसील में आठ, तहसील कैराना में तीन, ऊन तहसील में पांच नमूने मिलाकर कुल 16 नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरीशंकर सिंह के मुताबिक उवर्रकों की दुकानों में छापामार अभियान के तहत शामली तहसील में मैसर्स पंकज ट्रेडर्स शामली, इफ्को किसान सेवा केंद्र शामली, मैसर्स रघुनाथ दास ब्रजभूषण लाल थानाभवन, कैराना में मैसर्स नेशनल फर्टीलाइजर मेन बाजार, मैसर्स रामस्वरूप एंड- संस मेनबाजार, किसान सहकारी समिति ऊंचा गांव, ऊन तहसील मुख्यालय से सहकारी समिति ऊन, कृषि प्रगति केंद्र गढ़ीपुख्ता, इफ्को बाजार जमालपुर और गंगा पेस्टीसाइड झिंझाना, अनुज खाद विक्रेता ऊन के यहां नमूने लिए गए। टीम कपिल कुमार, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें