पुलिस के सामने बीडीसी सदस्य ने दर्ज कराए बयान
शामली। गांव भैंसवाल के निर्वाचित बीडीसी सदस्य का घर से हथियारों के बल पर कार सवार लोगों पर अपहरण करने के आरोप के मामले में पुलिस ने दावा किया कि बीडीसी का अपहरण नहीं किया गया था, वह अपनी मर्जी से गया था। बीडीसी सदस्य ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं।
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी हमीदा ने मंगलवार शाम को ग्रामीणों के साथ एसपी सुकीर्ति माधव को उनके कैंप कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके पति मकसूद बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। आरोप लगाया कि मंगलवार को बाबरी क्षेत्र के गांव करौंदा हाथी निवासी दो कार में सवार पांच-छह लोग उसके पति को हथियारों के बल पर जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। बुधवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि इस मामले की जांच में बीडीसी मकसूद का अपहरण नहीं होना पाया गया। वह अपनी मर्जी से गया था। एसपी ने बताया कि इस संबंध में बीडीसी ने पुलिस के सामने अपनी मर्जी से जाने का बयान दर्ज कराया है।