फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ज्यादा ठंडे पानी में नहाना हो सकता है खतरनाक, बरतें सावधानी

Fri, 16 Jan 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ऐसे मौसम में ज्यादा ठंडे पानी में नहाना खतरनाक हो सकता है। तेज गर्म पानी में नहाने से भी त्वचा संबंधी समस्या बन सकती है। इसलिए ठंड के मौसम में गुनगुने पानी में नहाना ही बेहतर होता है। ताजे पानी में भी नहाते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में त्वचा संबंधी 120 के आसपास मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें खाज-खुजली व एलर्जी आदि के मरीज ज्यादा होते हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि ठंड के इस मौसम में ज्यादा ठंडे पानी में नहाना और तेज गर्म पानी में नहाना दोनों ही नुकसानदायक है। रात में भरे हुए पानी से नहीं नहाना चाहिए। इससे नसें सिकुड़ने का खतरा रहता है। सिर पर ठंडा पानी डालने से मस्तिष्क में रक्त प्रवाह धीमा होने से शॉक हो सकता है और जीवन खतरे में पड़ सकता है। ताजे पानी में नहाते समय पहले पैरों पर पानी डाले, फिर हाथ व मुंह पर पानी डाले। इसके बाद ही सिर पर पानी डालना चाहिए। सिर पर सीधे पानी नहीं डालना चाहिए। ठंड में नहाने के बाद तुरंत कपड़े पहनने चाहिए और हवा में जाने से बचना चाहिए। इसी तरह तेज गर्म पानी में नहाने से खाज-खुजली व एलर्जी की समस्या बन सकती है। इसलिए हमेशा गुनगुने पानी में नहाना चाहिए। ओपीडी में आने वाले त्वचा संबंधी मरीजों को दवा के साथ सावधानी बरतने की भी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

ये बरते सावधानी
- तेज गर्म पानी में न नहाए।
- रात में भरकर रखे हुए ज्यादा ठंडे पानी में न नहाए।
- नहाने के बाद साफ व सूखे कपड़े पहने।
- रोजाना नहीं तो दूसरे-तीसरे दिन अवश्य नहाएं।
- कपड़ों को धूप में सुखाएं।
- कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा ले, खुद से कोई दवा न ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें