फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों की दो गाड़ियां आपस में भिड़ीं, मारपीट

Fri, 25 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में अलग-अलग शादी समारोह से लौट रहे बारातियों में कहासनी हो गई। जिसके बाद उन्होंने हंगामा कर दिया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। हालांकि बाद में चेेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


बुधवार की रात दो गाड़ियों में सवार करीब छह लोग अलग-अलग बारात में शामिल में होकर लौट रहे थे। जैसे ही वह शामली के बाहर मेरठ रोड पर पहुंचे तो दोनों गाड़ियों में आपस में साइड लग गई। इस बात को लेकर दोनों गाड़ियों से सभी लोग बाहर आ गए और आपस में झगड़ने लगे।

राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को पकड़कर कोतवाली में ले आई। जहां पर सभी में तू-तू मै-मै होती रही।
विज्ञापन


शराब पीने की आशंका पर पुलिस ने सभी का अस्पताल में मेडिकल कराया, मेडिकल में ऐसा कुछ नहीं आया। हालांकि बाद में सभी को हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। उधर इन लोगों में से एक युवक अपने आप को स्टाफ का हवाला देकर खुद को सीओ का रिश्तेदार बताता रहा, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें