फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारसी में बुखार का प्रकोप, दो दिन में तीन की मौत

Wed, 16 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव भारसी में एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। दो दिन के भीतर ही बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भारसी में दिमागी और डेंगू बुखार का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिन में बुखार से तीन मौत हो गई है। इनमें अंग्रेज (60) को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को हालत खराब होने पर उसे पानीपत रेफर किया गया।

जहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि डेंगू से उसकी जान गई है। इसके अलावा उसी रात गांव भारसी निवासी अशोक के बेटे सत्यम (4) की दिमागी बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा रज्जा (70) ने भी शामली के एक निजी चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। इनकी मौत से परिवारों में मातम पसरा है। अब भी गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


लगातार हो रही बुखार से मौतों के कारण लोगों में दहशत व्याप्त है। गांववासी लोकेंद्र, पिंकी, नीशू, अंजू, देवेन्द्र, राजू, उमेद, अशोक सहित कई ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। इनके परिजनों ने बताया कि इनका उपचार शामली के निजी चिकित्सालय में चल रहा है, लेकिन हालत में कोई सुधार नजर नहीं है।

उन्होंने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाए जाने की मांग की है। इस संबंध मे चिकित्सा प्रभारी भानू प्रताप सिंह का कहना है कि गांव में बुखार से लोगों के पीड़ित होने की सूचना मिली है। कैंप लगाकर जांच कर दवाइयां वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें