फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बापोली टीम जीती

Mon, 13 Nov 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। ग्राम बुच्चाखेड़ी में नाग मंदिर कबड्डी कप प्रतियोगिता के दूसरे दिन बापोली (हरियाणा) और कास्सोपुर (शामली) की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बापोली की टीम ने 11 अंक से कास्सोपुर टीम को हरा दिया।
विज्ञापन


कैराना क्षेत्र के ग्राम बुच्चाखेड़ी में सरकारी स्कूल में नाग मंदिर कबड्डी कप का तीन दिवसीय प्रतियोगिता चल रही है। सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बापोली हरियाणा और कास्सोपुर शामली की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबला देखने को भीड़ उमड़ पड़ी। बापोली की टीम को 60 अंक मिले, जबकि कास्सोपुर टीम 49 अंक पर सिमट गई। इस तरह बापोली की टीम को विजेता घोषित किया गया। 

मैच के दौरान सुमित और मोहित रेफरी रहे। मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को शील्ड के अलावा 5100 रुपये नकद तथा उपविजेता टीम को 3100 रुपये और ट्राफी दी जाएगी। इस दौरान मौके पर ग्राम प्रधान पुत्र प्रवीण, राजेश पूर्व ग्राम प्रधान, डॉ. रफल सिंह, डाक्टर कृष्णपाल, तुषार, जोगिंद्र, सुमित, मोहित, विनोद, सुलेंद्र पहलवान फौजी और सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया
झिंझाना। क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ में ब्लॉक ऊन के मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्रों ने दशमेश पब्लिक स्कूल अहमदगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीरज रावल ने किया।

खेल में प्रतिभागियों द्वारा खो-खो, कबड्डी, कूद आदि के खेल का उम्दा प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में बालिका गुरु वशिष्ठ मंगलौर की टीम फाइनल में विजेता रही। मैक्सीकन स्कूल ऊदपुर कि टीम उपविजेता रही।

जूनियर वर्ग बालक में सनराईज स्कूल उल्हेनी व नारायण सिंह बिडौ़ली टीम उपविजेता रही। प्राइमरी वर्ग बालिका में गुरु वशिष्ठ मंगलौर विजेता व दशमेश अहमदगढ़ उपविजेता रही। प्रतियोगिता का संचालन मनोज तोमर सींगरा ने किया। शोएब त्यागी सूबरी, विपिन राठी कमालपुर, अरविंद चौहान, भोपाल सिंह, पुष्पेंद्र, सचिन, लोकेश रंगाना, कुलदीप सिंह आदि का सहयोग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें