फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद, एटीएम में नो करेंसी का बोर्ड

Mon, 21 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नोट बंदी के बाद दूसरे रविवार को बैंक बंद रहे। शहर के अधिकांश एटीएम पर नो करेंसी का बोर्ड लटका रहा, तो कुछ एटीएम खराब पड़े रहे। रविवार को शहर के अधिकांश एटीएम का यही हाल रहा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और एमएसके रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर सुबह से ही नोट निकालने के लिए ग्राहकों की आवाजाही लगी रही, मगर नोट नहीं मिल पाए। इसी तरह वर्मा मार्केट के इंडियन बैंक का एटीएम भी पूरे दिन बंद रहा। केनरा बैंक शाखा बंद होने के कारण एटीएम तक लोगों की पहुंच नहीं हुई। 

यही हाल बुढ़ाना रोड स्थित बैंकों के एटीएम का रहा। वहां एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और आईसीआईसीआई के एटीएम लगे हैं, तो पालिका मार्केट और मार्शगंज मंडी में पीएनबी और धीमानपुरा पर ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के एटीएम पर भी ग्राहकों को नो करेंसी के बोर्ड लटके मिले।
विज्ञापन


10 दिन से बैंक शाखाओं और एटीएम पर नोट निकालने वालों की भीड़ रहती थी, मगर रविवार को ग्राहकों को मायूसी हाथ लगी। शहर के साथ ही देहात के कस्बों में भी एटीएम का यही हाल रहा। एटीएम बंद रहने अथवा नो करेंसी के कारण ग्राहक भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें