फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजनौर की टीम ने जेवियर्स को हराया जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में श्री रामदास हेवा मेमोरियल इंटर स्कूल वॉलीबाल टूर्नामेंट में बिजनौर के जेपीएसडी पब्लिक स्कूल ने सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल को 2-0 से हराकर ट्राफी जीती। विजेताओं को सम्मानित किया गया। शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन बीपी सिंह, निदेशक रोहित कुमार, साक्षी कुमार, प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान, ओमप्रकाश सिंह ने विद्यालय के संस्थापक रामदास हेवा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। आसपास के जिलों की 30 टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक लवि कुमार, अजीत तोमर, उज्ज्वल पाल, नितिन कुमार, शिवम, सचिन नेगी, अमित शर्मा, दीपू चंद एवं मोहित कुमार रहे। संचालन लबा बतूल, अवनी शर्मा, खुशी चौधरी, अवनी देशवाल, शुभ गुप्ता, कनन मल्होत्रा, वंशिका, संभव, लक्ष्य, आस्था ने किया। पीटीआई हैप्पी चौहान, मीनाक्षी अरोरा, साहिल का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें