फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र केंद्र का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
कैराना पंजाब नैशनल मित्र बैंक केन्द्र में चोरी की सूचना पर जानकारी लेते कोतवाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बैंक मित्र केंद्र का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

शामली, कैराना। रात्रि में चोरों ने बैंक मित्र केंद्र के शटर का ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी और एक डिवाइस चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शामली रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के बराबर में ही बैंक द्वारा बैंक मित्र केंद्र खोला गया हैं। जिसमें छोटे उपभोक्ताओं का लेनदेन का कार्य किया जाता हैं। बृहस्पतिवार रात बैंक मित्र केंद्र के शटर का ताला तोड़ कर चोरों ने 40 हजार रुपये की नकदी एवं लैपटॉप की एक डिवाइस चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह पड़ोसी द्वारा सूचना दिए जाने पर केंद्र संचालक अंकुर भारद्वाज मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चोरी की घटना की सूचना पर कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा जानकारी ली। बैंक मित्र अंकुर भारद्वाज ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें