फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने लगाई सबसे लंबी छलांग

Fri, 08 Jan 2016 01:02 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्राओं ने दम दिखाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, जैवलिन थ्रो, लंबी कूद व ऊंची कूद में छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य वीपी सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान 200 मीटर दौड़ में प्रिया सिंह प्रथम, ममता द्वितीय तथा नीतू सिंह तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर साक्षी गुप्ता, अनीता द्वितीय तथा रीता तृतीय स्थान पर रही।

 800 मीटर दौड़ में रमा प्रथम, प्रियंका द्वितीय तथा सोनम पाल तीसरे स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो में प्रिया सिंह प्रथम, पारुल द्वितीय तथा श्वेता पंवार तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में ममता पहले, प्रिया सिंह दूसरे व राधिका तीसरे तथा ऊंची कूद पर राधिका पहले, भूमिका दूसरे तथा साक्षी गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। चार गुणा 100 मीटर दौड़ में कलाम हाउस प्रथम, रमन हाउस द्वितीय तथा भाभा हाउस तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान वाईपी सिंह, विपुल सूर्यवंशी, क्रीड़ा प्रभारी तेजपाल सिंह, नवीन कुमार, आशीष, खुशी, पुनीत, महेश  मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्काउट शिविर का समापन
शामली। बृहस्पतिवार को गांव भाज्जू स्थित रामचंद्र इंस्टीट्यूट में तीनों दिनों तक स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। शिविर के दौरान बीरबल सिंह ने स्काउट गाइड नियमों की जानकारी दी।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को मीनार बनाने, गांठें लगाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान शुभम की टोली प्रथम, रियांशु की द्वितीय तथा सानू की तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य डा. अनुरिशा ने शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण को जीवन में भी अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें