फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विदेशी सामानों के आयात पर लगे रोक, स्वदेशी उत्पादों को मिले बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। देश में स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन और विदेशी वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने की मांग को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने बड़ा कदम उठाया है। संस्था के प्रदेश महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा और जिलाध्यक्ष अमित कुमार गर्ग के नेतृत्व में शामली की टीम जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को राष्ट्रपति महोदय के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मुख्य मांग रखी गई कि देश में विदेशी सामानों के आयात और उनकी ऑनलाइन बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि भारतीय उद्योगों और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिल सके। प्रतिनिधियों ने कहा कि सस्ते विदेशी उत्पाद भारतीय बाजारों में बाढ़ की तरह भर गए हैं, जिससे न केवल छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि देश में निर्मित उत्पादों की मांग भी घट रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने की ठोस नीति बनाती है, तो देश में रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही ज्ञापन में एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई, जिससे चुनावी खर्च में कमी आएगी, प्रशासनिक बोझ घटेगा और विकास कार्य बिना रुकावट के जारी रहेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री वैभव प्रकाश गोयल, जिला कोषाध्यक्ष अंकित मित्तल, नगर अध्यक्ष रितेश मित्तल, नगर महामंत्री अंशुल सिंघल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करती है तो यह देशहित में बड़ा कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें