फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आज राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड शिवमूर्ति चौक पर रुकें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। अमर उजाला के अभिनय अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत 15 अगस्त की सुबह 11 बजे शामली के शिवमूर्ति चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान होगा। इसमें हिस्सा लेकर हर कोई देश का गौरव बढ़ाए।
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत आजादी का उत्सव मनाया जाएगा और इसमें मुख्य सहयोगी थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, विधायक शामली प्रसन्न चौधरी, रॉक गोल्ड एकेडमी शामली, आशा हीरो करनाल रोड शामली, चुन्नी लाल प्रधान भावी प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायत गांव रसीदगढ़ थानाभवन रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, डीएम अरविंद कुमार, एसपी रामसेवक गौतम होंगे। आजादी के इस उत्सव में 15 अगस्त को शामली के शिवमूर्ति चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान होगा। वर्मा मार्केट कार्यालय पर सभी एकत्र होकर तिरंगा यात्रा निकालकर शिवमूर्ति चौक पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जहां 52 सेकंड के लिए सभी रुकेंगे। सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन 11 बजे किया जाएगा। हर धर्म व वर्ग के लोग इससे जुड़े और इस पल को ऐतिहासिक बनाएं। देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए बलिदान होने वाले वीरों का स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें