फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों-मंदिरों में गूंजा बोल-बम, हर हर महादेव का जयघोष

विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर जलाभिषक करते श्रद्वालू - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों और घरों में श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व्रत रखकर भगवान आशुतोष की विशेष पूूूजा अर्चना व जलाभिषेक किया।। घरों- मंदिरों में बोल बम- बम, हर- हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइज करने और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को सुबह पांच बजे से श्रीहनुमान धाम, शिवचौक, माजरा रोड स्थित भाकूवाला, कैराना रोड गुलजारी वाला, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, रेलपार स्थित शिव दुर्गा मंदिर, सदाशिव मंदिर, रेलवे रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, करनाल रोड स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर, सब्जी मंदिर मां शाकंभरी देवी, मंदिर ठाकुर द्वारा गोशाला रोड स्थित सती मंदिर समेत तमाम शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। हनुमान धाम के मनकामेश्वर मंदिर में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं को सैनिटाइज करने और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई।
माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर में भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए मंदिर के मुख्य गेट पर पाइप लगाकर व्यवस्था की गई। कैैैराना रोड स्थित बाबा गुलजारी वाला शिव मंदिर के मुख्य गेट पर कपाट बंद करने का बोर्ड लगा दिया गया। मंदिर के मंहत शैलेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि तीन अगस्त तक मंदिर कपाट बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं से घरों में रहकर पूजा अर्चना करने का अनुरोध किया गया। मंदिर समिति की ओर से भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए दंपती अथवा एक-एक श्रद्धालुओं को मौका दिया गया। घरों और मंदिरो में बोल बम- बम, हर- हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा।

शामली भाकूवाला मन्दिर में जलाभिषेक करती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली रेलपार स्थित शिव मन्दिर में जलाभिषेक करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

शामली रेलपार स्थित शिव मन्दिर में जलाभिषेक करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें