थानाभवन। चौ. अतर सिंह डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन धूमधाम से किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बैडमिंटन में टीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मंगलवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच खेले गए। लंबीकूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, दौड़, लंबीकूद आदि प्रतियोगिता हुई। जिसमें लंबीकूद में फिरोज ने प्रथम स्थान, गोलाफेंक में राहुल प्रथम, 200, 400 मीटर दौड़ में शौकीन प्रथम, बालिका वर्ग में गोलाफेंक, सौ मीटर व 200 मीटर दौड़, लंबीकूद, खो खो में रूबी प्रथम स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में सरिता प्रथम स्थान, डिस्कस थ्रो में फिरदोस प्रथम, बैडमिंटन में टीना प्रथम स्थान व म्यूजिक चेयर में गरिमा वर्मा प्रथम स्थान पर रही।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान पर राकेश, अमर कांत, मेघा पुंडीर आदि रहे। तृतीय स्थान पर मोनू, निशा रहे। छात्र वर्ग में फिरोज व छात्रा वर्ग में रूबी को चैंपियनशिप घोषित किया। क्रिकेट में मैन आफ दा मैच राहुल को घोषित किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ. विरेंद्र शर्मा, खेल समिति की अध्यक्ष डॉ. वसुंधरा ने बच्चों को सम्मानित किया।