फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Thu, 16 May 2019 11:23 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file photo - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार रहने से बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही आकाश में बादल छाए गए। सात बजे के लगभग बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। आधा घंटे की बारिश से तापमान से गिरावट होने से लोगों को राहत मिली है। बारिश के बाद बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।  
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम पल पल बदल रहा है। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही आकाश में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई।  आधा घंटे से ज्यादा समय तक बारिश के दौरान जिला मुख्यालय के आसपास ओलावृष्टि होने की जानकारी मिली। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। पूरे दिन हल्की धूप निकलने से पिछले 24 घंटो में दिन और रात के अधिकतम न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज किया गया। पूरे दिन 14 किमी हवाएं चलने से  गर्मी से लोगों को राहत  मिली है,  उधर पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अबुंज कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार को 12 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं, बारिश से गन्ने की बुआई के लिए तैयार खेत गीला हो जाने से बुआई प्रभावित हो गई।

बारिश से सब्जियों को फायदा
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि रविवार और अगले बृहस्पतिवार को छोड़कर 23 मई तक आकाश में बादल और हल्की धूप रहने से मिश्रित मौसम रहेगा।  पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवर्ती हवाओं का असर 19 मई तक है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश से करेला, भिंडी, लौकी आदि सब्जी की फसलों को फायदा मिलेगा। गेहूं की फसल और थ्रेसिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें