फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलज से बदसलूकी बनी सोनू की हत्या की वजह

Thu, 16 May 2019 11:20 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file photo - फोटो : amarujala
विज्ञापन
खेड़ीकरमू बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में ससुराल में आए युवक सोनू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि नई नवेली सलज से बदसलूकी और जोर जबरदस्ती करने की कोशिश को लेकर हुए विवाद के चलते सोनू की हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के साले समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट और मोबाइल बरामद भी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार की सुबह कैराना रोड स्थित बिजलीघर के बाहर नाले से एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान सोनू उर्फ हरीश (24) निवासी फूलबाग कॉलोनी थाना नौचंदी मेरठ के रूप में हुई थी।  मां नर्मदा देवी की तहरीर के आधार पर मृतक सोनू के साले शिवम, शिवम के साले मोहित, पत्नी शिवानी और सास अंजू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोनू 13 मई को अपने साले शिवम की शादी में आया हुआ था। एसपी ने बताया कि इस मामले में कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर और उनकी टीम ने संदेह के आधार पर बिजलीघर कॉलोनी के गेट के सामने से शिवम और मोहित को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने सोनू की हत्या करना स्वीकार करते हुए हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट और मृतक का मोबाइल बरामद करा दिया। एसपी ने बताया कि शिवम की शादी 13 मई की रात को हुई थी। आरोप है कि 14 मई की रात में सोनू ने शराब के नशे में शिवम की नई नवेली दुल्हन के साथ बदसलूकी करते हुए जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इस बात का लेकर उसका सोनू के साथ विवाद हुुआ था। ससुराल वालों ने सोनू के साथ मारपीट करते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद भी सोनू शांत नहीं हुआ तो रात में उसकी ईंट से पीटकर हत्या कर दी थी।

पत्नी और सास की संलिप्तता की होगी जांच
एसपी के अनुसार इस हत्याकांड में नामजद मृतक सोनू की पत्नी शिवानी और सास अंजू की संलिप्तता की जांच की जा रही है। जांच में अगर दोनों दोषी पाएं जाते है तो उनकी भी गिरफ्तारी होगी और जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें