फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा मतदान तय करेगा जीत की राह

Sun, 12 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में मतदान संपन्न हो गया। इस बार मतदाताओं ने और अधिक जोश के साथ मतदान किया, इसी के चलते जिले की तीनों विधानसभाओं पर मतदान में सात प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई। मतदाताओं का यही जोश किसी प्रत्याशी के माथे पर शिकन ला रहा तो किसी के चेहरे पर मुस्कान, क्योंकि माना जा रहा है कि मतदान प्रतिशत ही प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेगा।  
विज्ञापन


भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और रालोद प्रत्याशियों ने तीनों विधानसभाओं पर पूरी ताकत लगाकर मतदाता को अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। शनिवार को तीनों ही विधानसभा पर चुनाव संपन्न हो गया। मतदाताओं ने इस बार गत चुनाव के मुकाबले ओर अधिक उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। शामली विधानसभा में 2012 में 61.04 और इस बार 65.42 प्रतिशत मतदान हुआ। कैराना विधानसभा में 2012 में 66.01 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार मतदाताओं ने 69.53 मतदान किया। 

थानाभवन विधानसभा पर 2012 में चुनाव में 61.46 प्रतिशत मतदान हुआ था तथा अब 68.31 मतदान हुआ। तीनों विधानसभा पर चार प्रतिशत, तीन प्रतिशत और सात प्रतिशत तक मतदान बढ़ा। मतदाताओं ने जिस जोश से इस बार मतदान किया, उससे यह तो साफ है कि इस बार तीनों विधानसभाओं पर प्रत्याशियों की किस्मत इन बढ़े मतदान पर ही निर्भर है। बढ़ा मतदान किसको लाभ पहुंचाएगा और किसको हानी यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस बार इस मतदान ने प्रत्याशियों की हार्ट बीट बढ़ा रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें