शामली। शासन ने कलक्ट्रेट के अनावासीय कार्यालय भवनों के निर्माण के लिए दूसरी किश्त के रूप में चार करोड़ 32 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। दूसरी, किश्त जारी होने से कलक्ट्रेट का पांच माह से अधूरा पड़ा कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे गांव मुंडेट, बधेव, गोहरनी, भैंसवाल की 265 एकड़ भूमि में जिला मुख्यालय का निर्माण चल रहा है। कलक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए कार्यालय, जिला स्तरीय अधिकारियों के आवास, कलक्ट्रेट बिजलीघर, जिला अस्पताल का निर्माण दस माह से किया जा रहा है। अनावासीय
कार्यालय के लिए 10 करोड़ चालीस लाख 94 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने चार करोड़ रुपये की प्रथम किश्त जारी की गई थी। पांच माह पूर्व यह धनराशि खर्च हो चुकी है, जिसके बाद से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट एवं विकास भवन की
निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम ने दूसरी किश्त के रूप में चार करोड़ 32 लाख रुपये की मांग की थी। उत्तर प्रदेश शासन के अनुुुसचिव गिरीशचंद ने 19 सितंबर को इस धनराशि की स्वीकृति देते हुए डीएम सुजीत कुमार को पत्र जारी कर दिया है।