फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जयपुर जैसी लेजर कटिंग वाली लाइटों से जगमगाएगा बड़ा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर का बड़ा बाजार जल्द ही जयपुर जैसी लेजर कटिंग वाली लाइटों से जगमगाएगा। पूरे बाजार में 101 पोल लगाकर उस पर लाइटें लगाई जाएंगी। ट्रायल के तौर पर सात पोल पर लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके बाद इसका टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार चौक में पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने लाइटिंग के कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत शहर के प्रमुख चौक व सड़कों पर आकर्षक लाइटिंग और सजावट की जाएगी। इसमें दस फुट का पोल लगाया जाएगा। जमीन से करीब दो फुट ऊपर से आकर्षक लाइटें लगाई जाएगी। पहले चरण में बड़ा बाजार में अजुध्या चौक से लेकर गांधी चौक मुख्य मार्ग तक 101 पोल लगाकर उस पर लाइटें लगाने की योजना है। इसके बाद अगले चरण में दूसरे बाजारों व सड़कों पर पोल लगाकर लाइटें लगाई जाएंगी। इससे बाजारों में रौनक आएगी और शहर में रात का दृश्य और भी खूबसूरत होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से शामली को एक नई पहचान मिलेगी और व्यापारियों के लिए भी एक सकारात्मक बदलाव साबित होगी। चेयरमैन ने बताया कि इस योजना से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि व्यापारियों को भी इसका लाभ होगा।
इस अवसर पर रविकांत गर्ग, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी, अवर अभियंता हर्षित गर्ग, सभासद अरविंद खटीक, सभासद रामनिवास सैनी, विनोद तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक पोल पर खर्च होंगे 25 हजार
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि एक पोल पर लाइट लगाने का खर्च 25 हजार के आसपास है। फिलहाल ट्रायल के तौर पर तीन पोल लगाकर लाइट लग चुकी है। चार और पोल पर एक-दो दिन में लाइट लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले उन्होंने इस तरह की लाइटों को मुरादाबाद में देखा था। इसके बाद उन्होंने शामली में इस तरह की लाइटें लगाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें