फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना लागू, 62 आवेदन सही पाए गए--

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना लागू
विज्ञापन

शामली। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना प्रदेश सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई है। योजना के तहत जिले में कुल 96 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 34 आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं। जांच के बाद 62 आवेदन पत्र सही पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अनुभव- प्रशिक्षण के आधार पर व्यवसाय, सेवा, उद्योग क्षेत्र में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए। जिलास्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति द्वारा आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार 17 जनवरी को जिलाधिकारी के द्वारा अनुमोदन के बाद सीडीओ की अध्यक्षता में लिया गया है। योजना के तहत जिले में कुल 96 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 34 आवेदन पत्र निरस्त किए गए। 62 आवेदन पत्र पात्र पाए गए हैं। 19 आवेदनकर्ताओं को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र जिला अग्रणी प्रबंधक, पंजाब नैशनल बैंक के द्वारा नियमानुसार निर्धारित बैंक शाखाओं को भेजने हेतु सभी खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) को निर्देश दिए है कि चयनित आवेदकों के संबंध में यदि कोई आपत्ति हो तो वे खंड विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें