फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर रही आयुष पद्घति: डा. धर्म सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर रही आयुष पद्धति: डॉ. धर्म सिंह
विज्ञापन

जलालाबाद। आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में आयुष चिकित्सा पद्धति रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में आयुष अस्पताल तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला रामनगर में भाजपा जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष जनेश्वर सैनी के आवास पर पहुंचे मंत्री धर्म सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत में आयुष पद्धति प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मददगार रही है। कोरोना संक्रमण काल में आयुष काढ़ा पेय पदार्थ के रूप में सर्वाधिक प्रसिद्ध हुआ। काढ़ा, अणु तेल कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम करने में मददगार रहे। कोरोना संक्रमण समय से पहले लोग जहां पेय पदार्थ में कोल्ड ड्रिंक व अन्य पदार्थों से मेहमान नवाजी करते थे, लेकिन अब काढ़ा पिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार जनवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1065 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। इससे प्रदेश में आयुष चिकित्सकों की कमी नहीं रहेगी। प्रदेश के 75 जिलों में आयुष चिकित्सालय जल्द तैयार हो जाएंगे। बैठक का संचालन अमित सैनी ने किया। बॉबी सैनी, राजीव सैनी ,धर्मवीर सैनी, फारूख खान, फैसल चौधरी ,धर्मेंद्र चौधरी ,आशीष शर्मा ,पंकज सैनी, रवि, बृजेश चौधरी, अशोक प्रधान, चरण सिंह सैनी ,आजाद ठाकुर, राकेश चेयरमैन ,विजय सैनी, डॉ ओमपाल सैनी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें