फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पंजा प्रतियोगिता में आयुष बालियान ने दिखाया दम

Mon, 23 Sep 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। गांव हसनपुर लुहारी बाईपास स्थित पशु अस्पताल परिसर में पंजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग अलग भार में तीन प्रतियोगिता खेली गई। जिसके बाद विजेताओं को तीन श्रेणी में पदक व नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को गांव हसनपुर लुहारी में बाईपास पशु अस्पताल निकट पंजा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 24 श्रेणी में पंजा प्रतियोगिता की गई। जिसमे 45 भार से लेकर 70 किलो वजन तक के युवाओं ने अपनी एंट्री कराई। प्रतियोगिता में सुबह दस बजे से खिलाडिय़ों की एंट्री होनी शुरु हुई। जिसके बाद दो बजे से पंजा प्रतियोगिता शुरू की गई। प्रतियोगिता में खेलते हैं प्रथम स्थान पर आयुष बालियान मुजफ्फरनगर, दूसरे स्थान पर अभिजीत मुजफ्फरनगर व तीसरे पर निखिल सहारनपुर ने बाजी मारी। जिसके बाद तीनों विजेताओं को पदक के साथ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता आयोजक प्रद्युमन कुमार ने बताया कि पंजा प्रतियोगिता गांव में पहली बार की गई है। जिसमें तीन जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

पहली बार हुई प्रतियोगिता में ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला है। आने वाले समय में फिर से बड़े स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार, सन्नी कश्यप, विशु, मनजीत, कुलदीप सैनी, राहुल, विवेक कुमार, मोहित, संजय, शुभम, रितिक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें