शामली/कैराना। थानाभवन क्षेत्र के गांव महावतपुर में शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। शुभारंभ ग्राम प्रधान मिंटू ने किया।
रैली गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों ने सब पढ़ें सब बढ़ें, शिक्षा है अनमोल रत्न-पढ़ने का सब करो जतन, हर घर में चिराग जलेगा-हर बच्चा स्कूल चलेगा, पढ़ेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे आदि नारे लगाए। रैली में प्रधानाध्यापक अमित कुमार, सहायक अध्यापक ऋतु, राखी और शिक्षा मित्र रजनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रिया तायल, देवेंद्र कुमार, भोजन माता शर्मिला, जूली, ममता, निधि मौजूद रहे।
उधर, कैराना के ग्राम बुच्चाखेड़ी विकास क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन रैली निकाली गई। शुभारंभ शिक्षक संकुल प्रभारी हारुन चौहान ने किया। प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह और बृजेश कुमार सिंह ने अभिभावकों को शत-प्रतिशत नामांकन कराकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सतेंद्र, अमित, प्रदीप, बेबी रानी, राम कुमार, दीपक, पीयूष सिंघल आदि अध्यापकों ने रैली में प्रतिभाग किया।