थानाभवन । अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संगीत संध्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इसमें अग्रवाल सभा ने विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले दो अग्र बंधुओं को अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित किया।
शनिवार को देर शाम अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्र बंधु संगीत संध्या का आयोजन किया। इसमें मेरठ से पहुंचे भजन गायक आयुष अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर कई भजनों को सुनाया। उन्होंने भजन संध्या में पहुंचे समाज के लोगों से महाराजा अग्रसेन के जीवन से शिक्षा लेकर अपने आचरण में लाने के लिए प्रेरित किया। मुजफ्फरनगर से पहुंचे बसंत कुमार ने सामाजिक एकता पर बल दिया।
इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे यशपाल तायल ने कहा सामाजिक बिखराव के कारण 20 करोड़ की संख्या होने के बावजूद हमारी राजनीतिक पहचान नहीं बन पाई है। अब समय आ गया है हम संगठित होकर कार्य करे। कार्यक्रम के अंत में अग्रवाल सभा की ओर से कस्बे में समाज के प्रति श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रभात तायल और सुभाष चंद सिंघल को विशिष्ट अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित किया।
इस दौरान सुरेंद्र कुमार गर्ग, आयुष अग्रवाल को शाल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें संदीप गुप्ता, विनोद गोयल, राकेश मित्तल, अमित मित्तल, सन्नी जिंदल, कविराज, विशाल गोयल, विशाल तायल, आकाश अग्रवाल, शिवचरण कुच्छल आदि रहे।