जलालाबाद। कस्बे के दशहरा मैदान में गौसगढ़ कबड्डी क्लब द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बिजनौर, सहारनपुर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड आदि से चालीस टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में गौसगढ़ ने खानपुर को, भोजपुर ने नागल और कुतुबगढ़ को, कलसी ने गंदेवड़ा को, लखनौर ने सिंदपुरा को, बेलड़ा ने चौरा को, गांव भारी ने भोजपुर को, बिजनौर ने बेलड़ा रुड़की को हराया। इस दौरान अवनीश, रोहित, अंकित, प्रयाग, सूरज, अंकुर आदि मौजूद रहे।