शामली ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में आयोजित महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग ले
- फोटो : SHAMLI
शामली। ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पानीपत से आईं सुमन बहन ने कहा कि नारी शक्ति विशाल है। मौजूदा दौर में नारी की आत्मिक और आंतरिक शक्ति को जागृत करने की जरूरत है।
बुधवार को ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कंडेला सेवाकेंद्र में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुमन बहन ने कहा कि योग के माध्यम से महिलाओं की आत्मिक और आंतरिक शक्ति को जागृत करने की आवश्यकता है। महिलाओं की आंतरिक और आत्मिक शक्ति जागृत होने से हर घर में सुख शांति प्राप्त होगी। महिलाएं घर को स्वर्ग बना सकती हैं। चाहे तो घर को नरक बना सकती है। कंडेला सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी बबीता बहन ने कहा कि भारत आध्यात्मिक देश है जहां पर नारी तू नारायणी, जहां देवियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते है। आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक सोच से ही व्यक्ति का जीवन बदलता है। अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नीलम शुक्ला, रश्मि वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि ने डाक्टर नीलम शुक्ला और शिक्षिका रश्मि वर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।